19 अक्टूबर 2014 - 18:38
 शैख़ निम्र संबंधी फ़ैसले पर सऊदी अरब पछताएगा

ईरान के न्याय मंत्री ने सऊदी अरब के शीया धर्मगुरु को सुनाए गए मृत्युदंड के फ़ैसल को व्यवहारिक बनाए जाने के अंजाम से आले सऊद शासन को सचेत करते हुए कहा है कि यह फ़ैसला आले सऊद शासन को पछताने पर मजबूर करेगा।

मुस्तफ़ा पूर मोहम्मदी ने रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि शैख़ निम्र को दो साल तक जेल में बंद रखने के बाद उन्हें फांसी देने के फ़ैसले की घोषणा आले सऊद शासन के पतन का कारण बनेगी। उन्होंने कहा कि शैख़ निम्र को फांसी के फ़ैसले की घोषणा एक अमानवीय क़दम एवं इस्लामी व धार्मिक नियमों के विरुद्ध है। मुस्तफ़ा पूर मोहम्मदी ने कहा कि इस आदेश को क्रियान्वित करने का अंजाम आले सऊद शासन के लिए ख़तरनाक होगा।
ईरान के न्याय मंत्री ने बल दिया कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, शैख़ निम्र की फांसी को रोकने के लिए सभी क़ानूनी व अंतर्राष्ट्रीय संभावनाओं का प्रयोग करेगा। उन्होंने तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल को सऊदी अरब की ओर से वित्तीय एवं मनोवैज्ञानिक मदद की ओर इशारा रकत हुए कहा कि सऊदी अरब आतंकवाद का समर्थक है तथा इस देश के गुप्तचर विभाग ने आईएसआईएल को जन्म दिया है।